कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा कि भीड़ के हमले से हत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं.पीएम ने तीन बार इस मुद्दे पर बोला लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ. जब तक कदम नहीं उठाए जाएंगे, ये घटनाएं नहीं रुकेंगी. आज लोकसभा में बोफोर्स का मुद्दा भी उठाया गया, जिसे लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वे(बीजेपी) काफी लंबे समय से इस मुद्दे को उठा रहे हैं. अगले 30 सालों तक उन्हें यह मुद्दा उठाने दो. इससे पहले 2015 में भी स्पीकर सुमित्रा महाजन ने पोस्टर दिखाने और शोरशराबा करने वाले कांग्रेस के 25 सदस्यों को पांच बैठकों के लिए निलंबित कर दिया गया था. सुमित्रा महाजन ने कहा कि स्थिति नियंत्रण से बाहर जा जाने पर उन्हें ऐसी सख्त कार्रवाई करनी पड़ी था. इसे लेकर कांग्रेस अध्य़क्ष सोनिया गांधी ने एनडीटीवी से कहा था कि यह लोकतंत्र के लिए 'काला दिन' है.
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।