हमला: राहुल गांधी बोले, मुझसे मिले थे नीतीश, पहले से पता था खिचड़ी पक रही है
(DELHI, DELHI) जनता दल (यू) नेता नीतीश कुमार ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे छठी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं। वहीं, बीजेपी के सुशील मोदी राज्य के डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। दोनों को राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने शपथ दिलाई।
नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ गठबंधन करने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उनपर निशाना साधा है। पत्रकारों के साथ बातचीत में राहुल ने कहा कि मुझे कुछ महीने पहले नीतीश कुमार मिले थे।
राहुल गांधी ने कहा, 'मुझे पहले से ही पता था ये खिचड़ी पक रही है। तीन से चार महीने पहले से ये सब चल रहा था। सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं।'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।