इससे पहले बुधवार को महागठबंधन से इस्तीफा देने के बाद आज सुबह नीतीश कुमार ने छठी बार बतौर बिहार के सीएम पद की शपथ ली। उनके अलावा बीजेपी नेता सुशील मोदी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस समारोह में केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन भी शामिल हुए।
शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि उनका निर्णय बिहार के विकास और बिहार के लोगों के हित के लिए लिया गया है। उन्होंने विपक्षी दलों की ओर से हो रही आलोचना के विषय में कहा कि समय आने पर सभी को जवाब दूंगा। वहीं डिप्टी सीएम सुशील मोदी बोले कि विकास हमारी प्राथमिकता है, बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।