बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार को मिला विश्वासमत, बने रहेंगे सीएम
(Patna, Patna) साबित करने के लिए बिहार विधानसभा में वोटिंग शुरू हो गई है। कुछ देर पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार बिहार विधानसभा में भाषण दे रहे थे। उनका भाषण खत्म होने के बाद ही बहुमत साबित करने के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। उन्होंने विश्वासमत प्रस्ताव के पक्ष में अपनी बात रखी। नीतीश कुमार ने विधानसभा में कहा कि सांप्रदायिकता की आड़ में भ्रष्टाचार का साथ नहीं दिया जा सकता। मैं सबको आईना दिखाऊंगा। हमारे अस्तित्व को नकारने की कोशिश की गई है। सत्ता सेवा के लिए होती है भ्रष्टाचार के लिए नहीं होती है। इससे पहले तेजस्वी यादव और अन्य नेता उन्हें बोलने नहीं दे रहे थे। वह बार बार उन्हें टोक रहे थे।
विधानसभा में तेजस्वी यादव का भाषण खत्म हो चुका है उसके बाद कांग्रेस नेता सदानंद सिंह अपना पक्ष रखा। नीतीश कुमार को बॉस कहकर संबोधित कर रहे थे नेता विपक्ष तेजस्वी यादव। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर नीतीश कुमार में हिम्मत थी तो वह मुझे बर्खास्त करते। वो मेरे आत्मविश्वास से डर गए। विधानसभा में उन्होंने कहा कि नीतीश जी आपको सुशील मोदी जी के पास बैठने में शर्म नहीं आई। हमने नीतीश कुमार पर कभी दवाब नहीं बनाया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।