वजीर-ए-आला कौन पाकिस्तान में
(International) पनामागेट में फंसे नवाज शरीफ की कुर्सी जाने के बाद अब पाकिस्तान का अगला वजीरेआला कौन होगा आज होगा फैसला होगा। इसके लिए पाकिस्तानी सांसद आज मंगवालर को देश के नए प्रधानमंत्री का चुनाव करेंगे। बता दें पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने पनामागेट मामले में नवाज शरीफ को दोषी करार देते हुए अयोग्य ठहरा दिया था जिसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था। वहीं सोमवार को पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियां प्रधानमंत्री के चुनाव में पीएमएल-एन के शाहिद खाकान अब्बासी के खिलाफ अपना कोई संयुक्त उम्मीदवार खड़ा करने को लेकर सहमति बनाने में आज विफल रहीं। अब इस पद के लिए कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं।
नवाज शरीफ के पद छोड़ने के बाद राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने सदन के नए नेता का चुनाव करने के लिए नेशनल असेंबली की बैठक बुलाई है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने अब्बासी को अंतिरम प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। अब्बासी ने सोमवार को नेशनल असेंबली के सचिव जव्वाद रफीक मलिक को अपना नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन दायर करने के बाद अब्बासी ने मीडिया से कहा कि वह अपने कार्यकाल में नवाज शरीफ की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।