(International)
पिछले दिनों सेना और सुरक्षाबलों ने कश्मीर घाटी के मोस्ट वांटेंड आतंकी अबु दुजाना को मार गिराया। छह बार सुरक्षाबलों को चकमा दे चुका यह आतंकी घाटी में लश्कर-ए-तैयबा का कश्मीर कमांडर बताया जा रहा था। लेकिन जब से उसकी एक ऑडियो क्लिप सामने आई है, उसका संबंध अल कायदा से भी नजर आने लगा है। दुजाना के साथ ही सुरक्षाबलों ने एक और आतंकी आरिफ लाहिरी को भी मार गिराया था। यह क्लिप दोनों के मारे जाने के कूछ ही घंटों पहले की है और इस क्लिप ने घाटी में अल कायदा की मौजूदगी पर भी मोहर लगा दी है। ओसामा बिन लादेन ने 1988 में अल कायदा का गठन किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।