पश्चिम बंगाल : निगम चुनाव में टीेएमसी की जीत, भाजपा दूसरे नंबर पर
(WESTBENGAL, WESTBENGAL) पश्चिम बंगाल में सत्तारुढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सभी सात सीटों पर जीत हासिल की है। गुरुवार को आए नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए लेफ्ट को नंबर दो के स्थान से हटाकर खुद कब्जा कर लिया। राज्य के कुल 184 वार्डों के लिए हुए चुनाव में टीएमसी ने 140 सीटों पर जीत हासिल की जबकि भाजपा ने छह सीटें जीतीं।

लेफ्ट की सहयोगी फॉरवर्ड ब्लॉक ने एक सीट जीती। इस बार निर्दलीय के खाते में भी एक सीट गई।बीते रविवार को हुए चुनाव में कांग्रेस की हालत खराब रहीं। ईस्ट मिदनापुर में टीेेएमसी ने सभी 29 वार्डों में जीत हासिल की।पंसकुरा में 18 सीट में से 17 सीटों पर जीत हासिल की।

एक सीट भाजपा के खाते में रही। जलपाईगुड़ी जिले में टीएमसी ने 16 में से 12 सीटों पर कब्जा किया। बाकी चार सीटें भाजपा की झोली में गईं।बीरभूम जिले में नलहटी नगर निगम में टीएमसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 में से 14 सीटें अपनी झोली में डालीं। टीेएमसी ने लगभग सभी नगर निगमों में अपने विरोधियों को रौंदते हुए जबरदस्त जीत हासिल की।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।