पूर्व US प्रेसिडेंट ओबामा की तरह दिखता है ये शख्स, सेल्फी के लिए लगती है लोगों की लाइनपूर्व
(International) अफ्रीका के उत्तर पश्चिमी तट पर बसे केप वर्डे में रहने वाला शख्स इन दिनों चर्चा में है। दरअसल, जोस ओलीविरिया नामक यह शख्स अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट बराक ओबामा की तरह दिखता है।
एक अंग्रेजी वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार, पांच बच्चों के पिता 43 वर्षीय जोस का कहना है कि जब भी वे अपने घर के बाहर निकलते हैं तो लोग सेल्फी खींचवाने के लिए आने लगते हैं। जोस ने बताया कि कोई भी एक दिन ऐसा नहीं बीतता है जब कोई न कोई उन्हें बराक ओबामा नहीं समझता हो
पेशे से टूअर गाइड जोस ने कहा, 'मेरे घर से बाहर निकलते ही कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें लगता है कि मैं ओबामा का भाई हूं।' उन्होंने कहा, 'में पेशे से टूअर गाइड हूं। जो भी मुझे दिखता है, सभी का रिएक्शन एक ही तरह का होता है।'
वे आगे कहते हैं कि रोजाना लगभग 15 सेल्फी तो लोग मेरे साथ खींचते ही हैं। ओबामा के बारे में जोस ने कहा कि वे एक अच्छे आदमी हैं। इसलिए जब भी कोई मेरी समानता उनसे करता है तो मुझे अच्छा लगता है। यह मेरे बिजनेस के लिए भी बढि़या भी है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।