गाइडेड मिसाइलों से लैस अमेरिकी युद्धपोत सोमवार को लाइबेरिया के एक तेल टैंकर से टकरा गया था। इस टक्कर के बाद से युद्धपोत में तैनात दस अमेरिकी नौसैनिक लापता हैं। उनकी तलाश में दुर्घटनास्थल के पास बड़ा अभियान शुरू किया गया है। कई जहाज, हेलीकॉप्टर और गोताखोर इस अभियान में लगाए गए हैं।
टक्कर से यूएसएस जॉन मैक्केन में एक छेद हो गया था। मरम्मत के लिए युद्धपोत ने फिलहाल सिंगापुर में लंगर डाला है। किसी अमेरिकी जंगी जहाज के साथ इस साल यह चौथी बड़ी दुर्घटना है। अमेरिकी नौसेना संचालन प्रमुख एडमिरल जॉन रिचर्डसन ने इस दुर्घटना पर कहा, 'अभी तक ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला हैं जिससे यह साबित हो कि यह टक्कर इरादतन मारी गई थी। फिर भी हम इसकी गहनता से जांच करेंगे।'
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।