चार्लोट्सविले में 12 अगस्त को श्वेत श्रेष्ठतावादियों की रैली का शांतिपूर्ण विरोध करने वालों पर एक शख्स ने कार चढ़ा दी थी और पुलिस का एक हेलीकॉप्टर भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें तीन लोग मारे गए थे और 19 घायल हुए थे। ट्रंप ने सोमवार रात राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा, 'अमेरिका से प्यार के लिए जरूरी है कि इस देश के सभी लोगों से भी उतना ही प्रेम हो। जब हमारे दिल में देशप्रेम है तो उसमें पूर्वाग्रह, कट्टरता और नफरत के लिए जगह नहीं होनी चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।