दुनिया के 100 सबसे अमीरों में से 50 अमेरिकी नागरिक...बिल गेट्स बने रहेंगे नंबर -1
(DELHI, International) दुनिया के शीर्ष 100 अमीरों की संपत्ति पहली बार एक ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई है। उनकी कुल संपति 69.15 लाख करोड़ रुपये (1.08 ट्रिलियन डॉलर) हो चुकी है। यह पिछले साल से 21 फीसद अधिक यानी करीब 12.10 लाख करोड़ रुपये अधिक है।
इस सूची में बिल गेट्स अभी भी नंबर एक पर बने हुए हैं। उनकी संपत्ति नेटवर्थ फोर्ब्स ने 85.4 अरब डॉलर (5.57 लाख करोड़ रुपये) आंकी है। दूसरे नंबर पर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस हैं, जिनकी संपत्ति 5.22 लाख करोड़ रुपये है। वहीं, तीसरे नंबर पर फेसबुक के को-फाउंडर मार्क जुकरबर्ग हैं, जिनकी संपत्ति 4.45 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। वह इस साल सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले टेक अमीर भी हैं।
भारत के अजीम प्रेमजी 1.16 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इस सूची में 15वां स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं। उनके अलावा एचसीएल के संस्थापक शिव नाडर 86,400 करोड़ रुपये के साथ 18वें नंबर पर हैं। वहीं, भारतीय मूल के अमेरिकी ऋषि शाह 23 हजार करोड़ के साथ इस सूची में 69वें नंबर पर हैं।

फेसबुक, अमेजन और चीन की सोशल मीडिया कंपनी बेहेमोथ टेंशेंट (behemoth Tencent) के शेयरों में काफी उछाल देखने को मिला है। 189 अरब डॉलर की आधी बढ़त महज 10 अमीर अरबपतियों की पूंजी में बढ़त के कारण हुई है। लिस्ट में 16 टेक अमीर ऐसे हैं, जिनकी उम्र 40 से कम है। वहीं, दुनिया के 100 सबसे अमीरों में से 50 अमेरिकी नागरिक हैं। 6 महिलाएं भी इस सूची में जगह बनाने में कामयाब रही हैं। सबसे अमीर महिला हांगकांग की झोउ कुनफी हैं, जिनकी संपत्ति 64 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।