लालू की ‘भाजपा भगाओ, देश बचाओ’ रैली आज
(India) लालू प्रसाद यादव की रविवार को पटना के गांधी मैदान में ‘भाजपा बचाओ, देश बचाओ’ रैली करेंगे। रैली से पहले कुछ युवाओं ने हवाई फायर किया। इन्हें अरेस्ट कर लिया गया है। ये लोग आरजेडी वर्कर्स बताए जा रहे हैं। रैली में अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और शरद यादव समेत विपक्ष के करीब 12 बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मायावती इसमें शामिल नहीं होंगे। रैली का मकसद 2019 के आम चुनाव में एनडीए को चुनौती देने के लिए विपक्षी एकजुटता को मजबूत करना है। आरजेडी, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा, राष्ट्रीय लोक दल, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी समेत करीब 16 पार्टियां शामिल हो सकती हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मायावती शामिल नहीं होंगे। ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, गुलाम नबी आजाद, शरद यादव, तारिक अनवर, हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी, चैधरी जयंत सिंह, सुधाकर रेड्डी, और डी राजा जैसे और भी विपक्षी नेता शामिल हो सकते हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।