वहीं दिल्ली में नाक की लड़ाई बनी बवाना विधानसभा सीट पर आप उम्मीदवार ने 24 हजार वोटों से जीत दर्ज कर ली है, जबकि शुरुआत में पहले स्थान पर रहने वाली कांग्रेस पार्टी को भाजपा से महज 3915 वोट ही कम मिले हैं। ऐसे में यह जीत AAP के लिए एकतरफा रही।
दिल्ली में आप उम्मीदवार राम चंदर ने 59886 वोट लेकर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा के वेद प्रकाश 35834 वोट लेकर दूसरे नंबर पर रहे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार सुरेन्द्र कुमार 31919 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे। उपचुनाव का नतीजा सामने आते ही जहां आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया, वहीं इस नतीजे पर प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि इस हार की वह समीक्षा करेंगे। यहां तक कि उन्होंने इस हार की जिम्मेदारी भी ली है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके जीत पर दिल्ली की जनता को बधाई दी है। ट्वीट में लिखा है- 'आम आदमी पार्टी की स्वच्छ राजनीति और पिछले ढाई वर्षों के कामों पर मुहर लगाने के लिए बवाना की जनता को दिल से शुक्रिया और बधाई
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।