नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग तीसरे बच्चे के पिता बने ...
(International) नॉर्थ कोरिया के तानाशाह तीसरे बच्चे के पिता बन गए हैं। कहा जा रहा है कि पिछले कुछ महीने से उनकी पत्नी सार्वजनिक जीवन से गायब थीं। खबरों के मुताबिक नॉर्थ कोरिया की फर्स्ट लेडी रि सॉ जु ने इस साल फरवरी में एक बच्चे को जन्म दिया। साउथ कोरिया की न्यूज एजेंसी यॉनहैप ने की खबर के हवाले से कहा गया है कि साउथ कोरिया की खुफिया एजेंसी ने यहां के नेताओं को इस बारे में जानकारी दी है।
पिछले साल से सार्वजनिक कार्यक्रमों में नहीं दिख रही थीं जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि वह गर्भवती हैं। तानाशाह के किम जोंग उन के पिता बनने की खबर उस वक्त आई है जब कोरिया ने जापान की ओर मिसाइल दागी है।
साउथ कोरिया की खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट्स के मुताबिक रि ने 2009 में किम जोंग उन से शादी की थी, उन्होंने 2010 में पहले बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद 2013 में रि ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था।
बताया जा रहा है कि रि सॉ जु पहली बार अपने पति किम जोंग उन के साथ तब दिखीं थी जब दिसंबर 2011 में किम जोंग उन ने गद्दी संभाली थी। कोरिया की यात्रा करने वाले पत्रकार के हवाले से कहा गया है कि किम की दूसरी संतान के रूप में एक बेटी है जिसका नाम जु एइ रखा गया है। नॉर्थ कोरिया के लोग किम जोंग को एक बहुत अच्छे पिता के रूप में बताते हैं। लोग कहते हैं कि उनकी फेमिली बहुत अच्छी है। हालांकि किम जोंग अपने निजी जीवन के बारे में किसी से कम ही बात करते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।