देश की आर्थिक राजधानी मुंबई भयंकर बारिश से त्रस्त है। मुंबई में 29 अगस्त को 298 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो कि 1997 से अबतक अगस्त में एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है। लगातार भारी बारिश के बाद जनजीवन के अस्त-व्यस्त हो जाने, सड़क, रेल एवं वायु यातायात अवरूद्ध हो जाने के बाद परेशानियों से भरे अगले दिन के लिए मुंबई तैयार है। अलबत्ता, रात में बारिश का जोर कुछ घटने से आज थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। महानगर में फिर से भारी बारिश के संकेतों के बीच प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखे जाने के निर्देश दिए हैं। शहर और इसके उपनगरों में आज वस्तुतरू एक तरह से सार्वजनिक अवकाश है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों को सलाह दी है कि जब तक कोई आपात स्थिति न हो, घर से नहीं निकलें। फडणवीस ने कहा, ‘‘जरूरी सेवाओं और सरकार के अत्यंत महत्वपूर्ण कर्मी आज ड्यूटी पर रहेंगे।’’ पश्चिमी रेलवे की उपनगरीय रेल सेवाएं आधी रात के आसपास बहाल हो गईं। मध्य रेलवे की रेल सेवाओं का अभी भी पटरी पर लौटना बाकी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।