Politics : बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने राम रहीम की सज़ा पर जतायी असहमति ..
(Hamirpur, Hamirpur) सांसद साक्षी महाराज के बाद भाजपा के एक और सांसद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम के पक्ष में उतर आए हैं। मंगलवार को आयोजित भारत नवयुग संकल्प दिवस पर गोष्ठी में उप्र स्थित हमीरपुर-महोबा के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि राम रहीम पर लगे आरोप और सजा देने से वह सहमत नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि अनुयायियों की आस्था को ठेस न पहुंचे, इस पर ध्यान देना चाहिए। सांसद यहीं नहीं रुके। आसाराम के पक्ष में भी बोले। कहा कि आसाराम के खिलाफ अभी दोष भी सिद्ध नहीं हुआ है और उनको लोग अभियुक्त बता रहे हैं। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि यह उनका अपना मानना है, पार्टी से इसका कोई लेना-देना नहीं है।

सांसद ने कहा कि वह आसाराम व राम रहीम को आरोपी नहीं मानते हैं। उनके इस बयान को लेकर लोगों में चर्चा होती रही। उधर, सांसद के बयान पर पार्टी संगठन बचाव की मुद्रा में नजर दिखा। जिलाध्यक्ष संतविलास शिवहरे ने कहा कि सांसद के साथ मैं पूरे समय तक कार्यक्रम में ही मौजूद रहा हूं। उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा जिससे लोगों को ठेस पहुंचे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।