कपिल मिश्रा ने इस किताब के जरिए जैन और उनकी पत्नी पर हवाला, बेनामी और फर्जी कंपनियां बनाने के आरोप भी लगाए है। उनका कहना है कि जो लोग सत्ता और ताकत का इस्तेमाल कर गलत काम करते हैं उन लोगों की सच्चाई जनता के सामने लाना जरूरी है। साथ ही किताब में यह भी बताया गया कि केजरीवाल अपने मंत्री सत्येंद्र जैन का बचाव कर रहे हैं और यह दोनों लोग आज के वक्त में केजरीवाल की मजबूरी बन चुके हैं।किताब में जैन की बेनामी संपत्ति के पते भी शामिल हैं, उनकी बेटी सौम्या जैन की नियुक्ति का घोटाला और केजरीवाल की साली के दामाद निकुंज अग्रवाल की नियुक्ति में गड़बड़ियों की जानकारी दी गई है। किताब में जिन मामलों के जिक्र है उनसे संबंधित दस्तावेज में लगाए गए हैं। अभी इंटरनेट पर किताब का ई-बुक फॉर्मेट जारी किया गया है, लेकिन कपिल का कहना है कि जल्द इस किताब की हार्ड कॉपी दिल्ली की सार्वजनिक जगहों पर बांटी भी जाएगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।