लगातार तीसरे साल दिल्ली के अंदर बिजली की प्रति यूनिट रेट में कोई बदलाव नही..
(DELHI, DELHI) दिल्ली के अंदर बिजली की प्रति यूनिट रेट में कोई बदलाव नही किया गाया है. बता दें दिल्ली में सरकार बनने के बाद ये तीसरी साल है जब दिल्ली के अंदर बिजली की रेटों में कोई बदलाव नही किया गया है. दिल्ली बिजली नियामक प्राधिकरण यानी डीआईआरसी की आज बैठक हुई. इस बैठक में दिल्ली के अंदर बिजली की प्रति यूनिट रेट में कोई बदलाव नही किया गाया है. बता दें दिल्ली में सरकार बनने के बाद ये तीसरी साल है जब दिल्ली के अंदर बिजली की रेटों में कोई बदलाव नही किया गया है.

हालाकि मीटर के लोड को लेकर फिक्स चार्ज में कुछ बढ़ोत्तरी की गई है. अगर आपका मीटर 3 किलो वॉट से ज्यादा का है तो 0.14% की बढोत्तरी की गई है.

1 kw - 40 रु से 20 रु महीना
2 kw- 40 का 40 रु
3 kw-100 रु वाले को 105,
4 kw- 100 रु वाले को 140,
5 kw 100 रु वाले को 175 रु देना होगा


जानकारों का कहना है कि दिल्ली में बिजली के दाम न बढ़ने के कारण दिल्ली में बिजली चोरी 60 फीसदी से घटकर 12 फीसदी पर आ गई है. बता दें पिछले तीन साल के दौरान 29 राज्यों में बिजली के दाम बढ़ चुके हैं. लेकिन दिल्ली में 2014 के बाद से अभी तक दाम नहीं बढ़ाए गए हैं. मौजूदा वक्त में 200 यूनिट तक 4 रुपये प्रति यूनिट चार्ज लिया जाता है. वहीं 201 से 400 यूनिट के 5.95 रुपये प्रति यूनिट, 401 से 800 के 7.30 रुपये प्रति यूनिट, 801 से 1200 के 8.10 रुपये प्रति यूनिट और 1200 यूनिट से अधिक पर 8.75 रुपये प्रति यूनिट चार्ज लिया जाता है. लेकिन दिल्ली सरकार 400 यूनिट खपत तक दिल्लीवासियों को 50 प्रतिशत की सब्सिडी देती है. इन दरों में कोई बदलाव नही किया गया है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।