अभी कौन किसके साथ है, यह साफ नहीं है. कुछ विपक्षी पार्टियां- जेडीयू, AIADMK मोदी खेमे से जुड़ रही हैं. अन्य विपक्षी दलों के कुछ धड़े और कई बड़े नेता बीजेपी से जुड़ रहे हैं. जब तक विपक्षी पार्टियां लोगों को बीजेपी से जुड़ने से नहीं रोकती हैं, तब तक एकजुट होकर लड़ना मुश्किल होगा.
पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस ने 14 विधायक खो दिए और तृणमूल कांग्रेस ने त्रिपुरा में आठ विधायक गंवा दिए.चिदंबरम ने कहा, "ये गंभीर झटके हैं. यह एक समस्या है और कांग्रेस पार्टी को इस समस्या का हल ढूंढना है. पहले तो अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को बीजेपी में जाने से हर हाल में रोकना होगा. उसके बाद अन्य विपक्षी दलों को एकजुट कर एक बड़ा मंच तैयार करना होगा. चूंकि कांग्रेस अकेली ऐसी पार्टी है, जिसका देशभर में विस्तार है, इसलिए विपक्षी दलों को मंच मुहैया कराना कांग्रेस की जिम्मेदारी है |
यह पूछे जाने पर कि ओडिशा के बीजेडी जैसे दलों को वे बीजेपी विरोधी मंच पर कैसे लाएंगे? चिदंबरम ने कहा, इन मामलों से निपटना या नेताओं से बातचीत करना मेरी जिम्मेदारी नहीं है. मैं केवल इतना कह सकता हूं कि यह राष्ट्रहित में है कि सभी पार्टियां एक मंच पर आएं |
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।