Shoking : शेर के मुहं में सर रखकर सोती हैं ये एक्ट्रेस...
(International) आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने को जा रहे है जिसके सम्बन्ध में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। इस एक्ट्रेस का नाम है मेलानी ग्रिफिथ, जो शेर के साथ ऐसे खेलती है मानो कोेई बच्चे के साथ खेल रही हो। मेलानी का बचपन साधारण नहीं रहा। हॉलीवुड की पृष्ठभूमि में पली बढ़ी खूबसूरत मेलानी ने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। मेलानी मशहूर हॉलीवुड हस्ती टिपी हैदरें की बेटी थी। मेलानी नेे केेवल 14 साल की उम्र में ही फेमस हॉलीवुड स्टार 22 साल के डॉन जॉनसन के साथ डेटिंग करना शुरू कर दिया था।

लेकिन एक और बात मेलानी को खास बनाती है। मेलानी के घर में एक खूंखार अफ्रीकी बब्बर शेर भी किसी पालतू जानवर की तरह रहता है। इस शेर का नाम नील है। मेलानी का परिवार इस शेर को अफ्रीका से लेकर आया था। आपको ये जानकर बहुत हैरानी होगी कि मेलानी और नील साथ-साथ एक ही बिस्तर में सोते हैं। मिलानी खेल- खेल में नील के मुंह में अपना सिर रख कर आराम से सो भी जाती है। मिलानी और नील के करतब वाकई में काफी हैरान करते हैं। इस तरह स्विमिंग पूल पर अक्सर बिंदास मिलानी और नील एक दूसरे के साथ जमकर अठखेलियां भी करते मिलते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।