(International)
रुस में बहुत ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां अपने 9 महीने के बच्चे को घर में अकेला छोड़कर पार्टी मनाने के लिए एक हफ्ते अपने दोस्तों के पास चली गई। हालांकि महिला को इसके लिए दस साल की जेल की सजा भी मिली है। इस दौरान एक हफ्ते तक बच्चा घर में भूख से तड़पता रहा , विक्टोरिया की उम्र 17 साल है और वो अपने पति के साथ उस घर में रहती थी। सात दिन तक बच्चा भूख और प्यास से तड़पता रहा। इसकी भनक तब लगी जब बच्चा मर गया और पड़ोसियों को घर में से बदबू आने लगी। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया। फिलहाल महिला को 10 साल की सजा मिली है। दरअसल महिला का पति घर में नही था और मौका देखकर वह बच्चे को घर में अकेले बंद करके दोस्तों के घर चली गई। जब उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि वो अपने पति और बच्चे से खुश नहीं थी। महिला पति को तलाक देना चाहती और बच्चे को पालना उसे पसंद नहीं ता। इससे पहले इसी बच्चे को वह अनाथआलय छोड़ आई थी।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।