बच्ची ने अपने हाथ में टैटू बनवाया जिसके बाद फफोले पड़ गए...
(International) मिस्र में छुट्टी मनाने गई एक सात वर्षीय बच्ची के साथ कुछ ऐसा हो गया, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। दरअसल, बच्ची ने वहां अपने हाथ में टैटू बनवाया जिसके बाद फफोले पड़ गए। एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, बच्ची के 50 वर्षीय पिता मार्टिन का कहना है कि उनकी बेटी आउटिंग के दौरान टैटू बनवाने के लिए कह रही थी। जब वह अपने हाथ में टैटू बनवाकर घर लौटी तो उसने खुजली की शिकायत की। मार्टिन ने कहा, 'हाथ में फफोले देखकर वह काफी घबरा गई थी। उसके हाथों में काफी दर्द हो रहा था। बता दें कि टैटू बनाने के लिए पीपीडी नामक कैमिकल का इस्तेमाल किया गया था, जिससे टैटू को और डार्क किया जा सके। हालांकि, पीपीडी कैमिकल का उपयोग डाई बनाने में भी किया जाता है लेकिन बस थोड़ा सा ही। वहीं, मार्टिन का कहना है कि उन्हें इस कैमिकल के बारे में मालूम नहीं था। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि यह मेरी गलती है क्योंकि मुझे इस कैमिकल के बारे में कुछ नहीं पता है। लेकिन इसके साथ ही उस सैलून वाले की भी गलती है, जिसने टैटू को बनाया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।