यूपी में दीवार गिरने से 4 की मौत, सड़क भी धसीं
(DELHI, DELHI) 21 सितंबर की रात से 22 सितंबर की सुबह तक हो रही है तेज बारिश ने कहर बरसाया। यूपी के लखीमपुर खीरी में तेज बारिश से अलग-अलग जगह पर दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कनौज जिले में भी एक महिला की मौत हो गई। वहीं, मुरादाबाद के रामपुर में सड़क धस गई।

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। शुक्रवार सुबह मौसम ने करवट बदल ली और शहर में रुक-रुक कर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह आठ बजकर तीस मिनट पर आर्द्रता का स्तर 78 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं पश्चिम यूपी के कई जिलों में अभी बारिश हो रही है और उत्तराखंड के कई जिलों में सुबह से तेज बारिश हो रही है।

विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री ज्यादा है। अधिकारी ने कहा कि आज दिनभर आंशिक बादल छाए रहेंगे। शाम तक तेज बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। कल न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस था और अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया था।
आपको बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया था कि दिल्ली और हरियाणा के साथ चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने कहा है कि 22 और 23 सितंबर को इन राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि यह बदलाव कई दिनों तक बना रहेगा। इस दौरान बारिश भी होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।