गोहिल ने कहा राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय रोड शो की शुरआत द्वारका से करेंगे। वह विभिन्न स्थानों पर लोगों को संबोधित करेंगे और रास्ते में उनसे बातचीत करेंगे। गोहिल ने बताया कि पार्टी उपाध्यक्ष इसके बाद जामनगर शहर जाएंगे जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। 26 सितंबर को वह धरोल और टंकारा शहरों से होते हुए राजकोट पहुंचेंगे। दोपहर में राजकोट पहुंचने पर वह व्यवसायियों और उद्योगपतियों से बातचीत करेंगे।
गोहिल ने कहा वह राजकोट में रात्रि विश्राम करेंगे। अगली सुबह वह चोटिला जसदान वीरपुर जेतपुर और अन्य शहरों का दौरा करेंगे और फिर खोडलधाम में अपना प्रचार अभियान समाप्त करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सौराष्ट्र दौरे के बाद वह उत्तर मध्य और दक्षिण गुजरात में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे जिसके लिए तारीखों का एलान बाद में किया जाएगा। गुजरात में इस वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।