भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह से वंशवाद को अनिवार्य बताया भाजपा उसकी निंदा करती है। भाजपा सुशासन में विश्वास करती है इस देश में राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति प्रधानमंत्री हों या स्पीकर अपने काम के आधार पर सर्वोच्च पदों पर गए हैं। भाजपा प्रदर्शन की राजनीति को आधार बनाएगी।
केरल में भाजपा व संघ कार्यकर्ताओं पर हो रहे हिंसक हमलों के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता 3 अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक केरल में यात्रा करेंगे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस यात्रा की शुरुआत करेंगे और बाद में कई केंद्रीय नेता इसमें शामिल होंगे। शाह ने कहा है कि हिंसा का कीचड़ कोई कितना ही फैलाए भाजपा का कमल खिलेगा।
कार्यकारिणी में एक ही प्रस्ताव रखा गया। इसमें सुरक्षा से लेकर आर्थिक स्थिति तक का जिक्र किया गया है। जीएसटी को दीर्घकालिक बड़ा सुधार करार देने के साथ इसे गरीब कल्याण से जोड़ा गया। प्रस्ताव में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था सुधर रही है विकास के काम हो रहे हैं।
बैठक में नोटबंदी से लेकर आतंकवाद पर कड़े प्रहार तक और जीएसटी से लेकर डोकलाम तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की गई। प्रस्ताव में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने कूटनीति से डोकलाम विवाद को हल करने में सफलता हासिल की।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।