प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम दिल्ली के दीनदयाल उर्जा भवन में सौभाग्य योजना का ऐलान करेंगे। प्रधानमंत्री ओएनजीसी के एक कार्यक्रम में शिरकत करने वाले हैं इसी कार्यक्रम में देश के हर घर में बिजली पहुंचाने के लक्ष्य को समर्पित सौभाग्य योजना का ऐलान करेंगे।
इससे पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पीएम मोदी के भाषण के बारे में पत्रकारों को बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में कोई समझौता नहीं होगा और जो भी भ्रष्ट्राचार में संलिप्त मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सत्ता भोग के लिए नहीं है बल्कि सेवा के लिए। सेवा करने के लिए किसी को भी पीछे नहीं हटना चाहिए।
जेटली ने बताया कि प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सलाह देते हुए कहा कि बिना जन भागीदारी के कोई योजना सफल नहीं होती। चुनाव का इंतजार नहीं करना चाहिए।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।