अमित शाह के भाषण में पाटीदार युवाओं की नारेबाजी
(India) गुजरात के करमसद स्थित सरदार पटेल के घर से गुजरात गौरव यात्रा की शुरुआत करने वाले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को पाटीदार युवाओं के विरोध का सामना करना पड़ा है। करमसद में ही यात्रा की शुरुआत के बाद अमित शाह के भाषण के दौरान पाटीदार युवाओं ने बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की। माना जा रहा था कि अमित शाह पटेल समुदाय के लोगों को साधने के लिए ही सरदार पटेल के घर से यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। लेकिन उन्हें पटेल समुदाय के ही विरोध का सामना करना पड़ा। यात्रा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि यह सरदार पटेल की धरती है, जिन्होंने देश को एक करने और किसानों के हितों के लिए आवाज उठाई।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।