इसके पूर्व, मुलायम ने अपने छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव के साथ लोहिया ट्रस्ट कार्यालय जाकर भी डॉक्टर लोहिया को श्रद्धांजलि दी। बाद में, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने सपा कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि भाजपा उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं पर अपना ठप्पा लगा कर उनका उद्घाटन कर रही है। मुलायम के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अगर कोई पिता अपने बेटे की गलतियों को नजरअंदाज करता है, तो बेटा गुमराह हो जाता है। हर परिवार में वैचारिक मतभेद होता है। हालांकि, अखिलेश ने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं कहा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।