पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता भरत पंड्या ने बताया कि मोदी भाट में राज्य के सभी लगभग 50 हजार बूथों से जुड़े पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता भी उपस्थित रहेंगे।
उप मुख्यमंत्री नीतिन पटेल ने बताया कि मोदी पार्टी के जिस महासम्मेलन में भाग लेंगे वह राज्य के विभिन्न हिस्सों में आयोजित दो गुजरात गौरव यात्राओं के समापन के मौके पर आयोजित की जा रही है। इस बीच पार्टी सूत्रों ने बताया कि मोदी इस मंच से कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कर सकते हैं। गुजरात में जल्द ही विधानसभा चुनावों का ऐलान होने वाला है। प्रधानमंत्री गुजरात गौरव महासम्मेलन को संबोधित करेंगे जिसका आयोजन भाजपा गुजरात गौरव यात्रा के समाप्त होने के मौके पर कर रही है।
मोदी ने टवीट किया दशकों तक भाजपा को आशीर्वाद देने के लिए मैं गुजरात के लोगों के सामने नतमस्तक हूं। हम पूरी शक्ति और पुरषार्थ से हमेशा हर गुजराती के सपने को पूरा करेंगे। विधानसभा चुनाव में उतरने जा रहे गुजरात की बार बार यात्रा कर रहे मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि दो गुजरात गौरव यात्राओं से जनशक्ति का जोश सामने आया और विकास एवं सुशासन की राजनीति में गुजरात का दृढ़ विकास झलका।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जीतू वानी ने कहा कि 15 दिवसीय गुजरात गौरव यात्रा की शुरुआत एक अक्तूबर को हुई थी और इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान 4471 किलोमीटर की दूरी तय की गई और यह गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में से 149 सीटों से होकर गुजरी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।