2012 में मोदी के मुख्यमंत्री बनने के बावजूद इन्हें मिले थे उनसे 34129 ज्यादा वोट...
(GUJARAT, GUJARAT) भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में पीएम पद की शपथ ली थी। उनको इस वजह से गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। मोदी के इस्तीफे के बाद गुजरात की मुख्यमंत्री का पद आनंदीबेन पटेल ने संभाला था।
आनंदीबेन पटेल को मोदी-अमित शाह की जोड़ी के काफी करीब माना जाता रहा है। बता दें कि 2012 में नरेंद्र मोदी तीसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री चुने गए थे पर आपको जानकर हैरानी होगी कि आनंदीबेन पटेल को मोदी से कहीं ज्यादा वोट मिले थे। उन्हें कुल 154599 वोट मिले थे।
आनंदी बेन पटेल ने घाटलोढिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। उन्हें पूरे राज्य में अन्य उम्मीदवार के मुकाबले सबसे ज्यादा वोट मिले थे।
वहीं अगर बात नरेंद्र मोदी की करें तो उन्होंने मणिनगर विधानसभा से चुनाव लड़ते हुए मुख्यमंत्री बनने का सफर तय किया था। हालांकि उन्हें आनंदीबेन पटेल के मुकाबले काफी कम वोट मिले थे। उन्हें आनंदीबेन के मुकाबले लगभग 34000 वोट कम मिले थे। मोदी को कुल 120470 वोट मिले थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।