दुनिया की पहली स्मार्ट ट्रेन पटरी नहीं सड़क पर दौड़ेगी.....
(DELHI, DELHI) हाल ही में चीन के झूजो प्रांत में बिना पटरी पर चलने वाली ट्रेन लॉन्च की गई है। यह दुनिया की पहली ऐसी स्मार्ट ट्रेन है जो सड़क पर बिना की ट्रैक के दौड़ेगी।
स्थानीय वेबसाइट की मानें तो इस ट्रेन में एक बार में 300 यात्री सफर कर सकते हैं। वहीं, 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह ट्रेन चलेगी।
दुनिया के सबसे बड़े ट्रेन निर्माताओं में से एक चीन के सीआरआरसी कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इस रेल सिस्टम का निर्माण किया है। इसे स्वायत्त रेल रैपिड ट्रांजिट एआरटी के नाम से जाना जाएगा।
इस स्मार्ट ट्रेन को सबसे पहले तकरीबन 40 लाख के आबादी वाले झूजो प्रांत में चलाया जा रहा है। हालांकि बाद में कई अन्य शहरों में भी यह रेल सेवा शुरू की जा सकती है।
ट्रेन के चीफ इंजीनियर फेंग जियागुआ ने बताया कि यह वर्चुअल रेलवे सिस्टम अन्य रेलवे सिस्टम से काफी सस्ता है। इसके निर्माण में अन्य की अपेक्षा काफी कम खर्च आता है।
उन्होंने कहा चीन में एक किलोमीटर की दूरी के लिए ट्रामवे को बनाने में तकरीबन 150-200 मिलियन युआन खर्च होते हैं लेकिन वहीं इस हाईटैक वर्चुअल लाइन का खर्च 50-100 मिलियन ही है।
बता दें कि अभी प्रांत में तीन इस तरह की ट्रेनों को टेस्ट किया जा रहा है। यह कुछ समय बाद आम लोगों के लिए भी खोल दी जाएगी।
इस ट्रेन को बस और ट्राम की तरह बनाया गया है। यह बस से अधिक यात्रियों को ले जा सकती है वहीं इसके ट्राम के विपरीत इसमें ट्रैक की जरूरत नहीं पड़ती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।