पांवटा साहिब रैली में राहुल गांधी ने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी ने व्यापार को खत्म कर दिया है।
उधर, हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीजेपी के फायरब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस इस देश, हिमाचल प्रदेश व किसानों, युवाओं और महिलाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती आई है।
इससे पहले पीएम मोदी ने रविवार को हिमाचल में तीन जगहों पर रैली की और वहां कांग्रेस पर तीखा हमला बोला था। पीएम ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनावी मैदान छोड़कर भाग गई है और ऐसे चुनाव लड़ने में मजा नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा था कि “कांग्रेस की सिर्फ एक पहचान है, भ्रष्टाचार। उन्हें लगता था कि ये तो हमारा रिजर्वेशन था, यहां कोई आ नहीं सकता है। लेकिन, जनता सब जानती है।
पीएम ने कहा कि पिछले 20 साल में हिमाचल के सभी चुनावों से मेरा संबंध रहा है। साफ पता चल जाता है कि हवा का रुख किस तरफ है पर हिमाचल में हवा नहीं BJP की आंधी चल रही है।भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। इस बार चुनाव जनता लड़ रही है।
उन्होंने कहा कि जब राजीव गांधी पीएम हुआ करते थे तो वह एक बयान देते थे कि दिल्ली से 1 रुपया निकलता है तो गांव में जाते-जाते 15 पैसे रह जाता है। पीएम ने कहा कि वह कौन सा ‘पंजा’ था जो रुपये को घिस देता था। देश की आजादी से लेकर कांग्रेस पार्टी सबसे ज्यादा समय तक सत्ता में रही है पर इसका समाधान नहीं खोजा। पीएम ने कहा कि राजीव गांधी ने बीमारी बताई पर उसका इलाज नहीं किया।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।