दिल्ली में छाया धना कोहरा, प्रदूषण का स्तर बढ़ा
(India)
दिल्ली एनसीआर में मंगलवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला। सुबह 5 बजे धुंध के कारण विजिबिलिटी 500 मीटर से कम हो गई, दिल्ली के राजपथ, इंडिया गेट और कालिंदी कुंज में घने कोहरे के कारण सुबह से ही जाम की स्थिति देखने को मिल रही है। एयर क्वालिटी बहुत ही खराब है, ऐसे में बाहर निकलने से पहले सावधानी जरूर बरतें। बीते दो दिनों से धुंध की स्थिति कुछ ऐसी ही है। मौसम विभाग ने 5 नवंबर को संकेत दिए थे कि 7 नवंबर को प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा। सर्दी बढ़ने के साथ साथ दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। राजधानी के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंच गया है। सबसे अधिक प्रदूषण वसुंधरा इलाके में देखने को मिला। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 457 तक पहुंचा। आनंद विहार इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स 442 तक दर्ज, पंजाबी बाग 413, नई दिल्ली के क्ज्न् इलाके में 406 के लेवल पर पहुंचा। आईजीआई एयरपोर्ट से सटे इलाके में धुंध ज्यादा रही और विजिबिलिटी कम रही। रविवार यह स्थिति तब रही, जब वाहनों की आवाजाही काफी कम थी। विशेषज्ञ आने वाले कुछ दिनों में पीएम 2.5 के और बढ़ने की आशांका जता रहे हैं। पिछले तीन दिनों में पीएम 2.5 में पांच फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके चलते लोगों को सांस लेने और गले में खरास की शिकायत सामने आ रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।