नोटबंदी के 1 साल पूरे , जेटली बोले- नोटबंदी से डिजिटल ट्रांजेक्शन बढ़ा, टेरर फंडिंग कम हुई
(DELHI, DELHI) नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मीडिया से बात करते हुए जेटली ने नोटबंदी से हुए फायदों के बारे में बताया और नोटबंदी को लेकर लगातार हो रही आलोचनाओं का जवाब दिया। जेटली ने कहा कि ज्यादा कैश से भ्रष्टाचार होता है। ऐसा नहीं है कि नोटबंदी से सारी परेशानी एकदम हल हो जाएगी लेकिन नोटबंदी ने एक एंजेडा बदला।
जेटली ने कहा कि नोटबंद से डिजिटल ट्रांजेक्शन बढ़ा है,टेरर फंडिंग घटी है। इस फैसले से हर कोई खुश हो ऐसा नहीं है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने आने के बाद एक के बाद एक कदम उठाए हैं। पहले एसआईटी बनाई, काले धन के खिलाफ ऐक्शन लिया, बेनामी संपत्ति पर कदम उठाए हैं. नोटबंदी ने एजेंडा को बदल दिया है, डिजिटल ट्रांजैक्शन बढ़े हैं।
विपक्ष की आलोचनाओं का जवाब देते हुए जेटली ने कहा कि कांग्रेस ने नोटबंदी को लूट करार दिया है। मैं बता दूं कि लूट वो होती है जो 2जी, कॉमनवेल्थ गेम्स और कोल ब्लॉक आवंटन में हुई। कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य परिवार की सेवा करना है जबकि भाजपा देश की सेवा करना चाहती है। 10 साल तक कांग्रेस ने देश में कुछ नहीं किया। बता दें कि साल 2016 में 8 नवंबर को देश में 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात इस बात का ऐलान का किया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।