कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी का एक साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने उन दिनों बैंक की लाइन में खड़े एक बुजुर्ग की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘एक आँसू भी हुकूमत के लिए खतरा है, तुमने देखा नहीं आँखों का समुंदर होना।’ पूर्व में ये शेर मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने पढ़ा था। वहीं तस्वीर एक बुजुर्ग की है जो नोटबंदी के बाद काफी वायरल हुई थी। तस्वीर में एक बुजुर्ग बैंक की लाइन के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। बुजुर्ग का मायूस चेहरा साफ तौर पर देखा जकता है। जाहिर है इस तस्वीर को शेयर कर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले से आम लोगों को होने वाली परेशानियों को दिखाने की कोशिश की है। दूसरी तरफ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘नोटबंदी एक त्रासदी है। हम उन लाखों ईमानदार भारतीयों के साथ खड़े हैं, जिनकी जिंदगी और रोजगार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अल्हड़ कृत्य ने बर्बाद कर दिया।’
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।