फिल्म पद्मावती पर चल रहे विवाद में बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यन स्वामी भी कूद पड़े हैं। उन्होंने इस मामले में अंतरराष्ट्रीय साजिश होने का अंदेशा जताया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में स्वामी ने कहा कि आजकल कई फिल्में आ रही हैं और इनमें काफी पैदा खर्च होता है। दुबई के लोग चाहते हैं कि सिनेमा में मुसलमान राजाओं को हीरो की तरह पेश किया जाए और हिंदू महिलाओं को ऐसा दिखाया जाए कि वह उनसे रिश्ता बनाने के लिए तैयार थीं। उन्होंने पद्मावती के निर्माताओं पर सवाल दागते हुए कहा कि हिंदू महिलाओं को बदनाम करने के लिए दुबई से पैसा आ रहा है। स्वामी ने कहा कि पहले फिल्म जोधा-अकबर बनी, उसमें भी ऐसा ही दिखाया गया था। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान इन लोगों को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि निर्देशक संजय लीला भंसाली के फाइनेंसर से एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट को पूछताछ करनी चाहिए। वहीं बीजेपी नेता और भारतीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के सदस्य अर्जुन गुप्ता ने कहा है कि उन्होंने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर संजय लीला भंसाली पर राजद्रोह का मुकदमा चलाने की अपील की है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।