ऐसी खबरें आ रही हैं कि चीन के दक्षिण-पूर्व ईसाई धर्म के लोगों को कहा गया है कि अगर वे गरीबी से निजात के लिए सरकारी लाभ पाना चाहते हैं तो जीसस क्राइस्ट की तस्वीरें हटा लें और उनकी जगह राष्ट्रपति जिनपिंग की तस्वीरें लगाएं। युगान काउंटी में हजारों ईसाइयों से स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि जीसस क्राइस्ट नहीं उनकी गरीबी या बीमारियां दूर करेंगे बल्कि चीन की कम्युनिस्ट पार्टी यह करेगी। इसलिए उन्हें जीसस क्राइस्ट की तस्वीरें निकाल देनी चाहिए और राष्ट्रपति जिनपिंग की अच्छी सी तस्वीर लगा लेनी चाहिए।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार चीन की सबसे बड़ी झील पोयांग के किनारे स्थित यह काउंटी अपनी गरीबी के साथ बड़ी संख्या में बसे ईसाई समुदाय के लिए जानी जाती है। इसकी 10 लाख आबादी की 11 फीसदी गरीबी रेखा के नीचे जीवन जीने को मजबूर है। जबकि इनमें करीब 10 फीसदी ईसाई हैं। कि ग्रामीणों ने स्वेच्छापूर्वक ईसाई धर्म से जुड़े 624 तस्वीरें हटा ली हैं और उनकी जगह राष्ट्रपति जिनपिंग की तस्वीरें लगा दी हैं। हालांकि अभी भी बेहद छोटे स्तर पर यह बदलाव हुआ है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।