मंत्री राम शिंदे सड़क किनारे पेशाब कर रहे...
(Mumbai, Mumbai) महाराष्ट्र के मंत्री राम शिंदे सड़क किनारे पेशाब कर रहे थे। जिसमें वह कथित तौर पर सड़क किनारे पेशाब कर रहे थे। घटना सोलापुर बर्शी रोड की है। उस वक्त जल संरक्षण मंत्री अपनी कार से जा रहे थे।
जब शिंदे से संपर्क किया गया तो उन्होंने एजेंसी से कहा कि उन्होंने खुले में पेशाब इसलिए किया क्योंकि वह बीमार थे। वह सरकार की प्रमुख जलयुक्त शिवर योजना के लिए राज्य की करीब एक महीने की यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा 'मैं करीब एक महीने से जलयुक्त शिवर योजना की समीक्षा के लिए लगातार यात्रा कर रहा हूं। उच्च तापमान और धूल में यात्रा ने मुझे बीमार कर दिया है।'
उन्होंने कहा, 'मुझे बुखार है और जब मुझे यात्रा के दौरान कोई शौचालय नहीं मिला तो मुझे खुले में शौच करना पड़ा।' बहरहाल, राकांपा ने कहा कि राजमार्ग पर शौचालय नहीं मिलना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान की विफलता को दिखाता है।

राकांपा प्रवक्ता नवाब मलिक ने कहा, यह अब साबित हो गया है कि सरकार पेट्रोल और डीजल पर स्वच्छ भारत उपकर के नाम पर लोगों को लूट रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।