कांग्रेस ने मानी हमारी मांगें , सरकार बनने पर लाएगी आरक्षण पर प्रस्ताव, हार्दिक....
(DELHI, DELHI) गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और हार्दिक पटेल के बीच सहमति बन गई है। पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) और कांग्रेस के बीच तनाव के बाद पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने हमारी मांगें मान ली है। सरकार बनने के बाद पटेलों को आरक्षण देने वाला प्रस्ताव लाएगी।
हार्दिक पटेल ने कहा है कि हमें कांग्रेस का फॉर्मूला मंजूर है।
उन्होंने दावा किया हमने कांग्रेस से समर्थकों के लिए टिकट नहीं मांगा। उन्होंने कहा कांग्रेस ने 50 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया है। हार्दिक ने ये भी कहा कि वे कांग्रेस के लिए प्रचार नहीं करेंगे और भाजाप के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे।
हार्दिक पटेल ने कांग्रेस के साथ किसी भी तरह की सौदेबाजी से इनकार करते हुए कहा कि वे सौदेबाजी के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि मैंने टिकट को लेकर कोई सौदेबाजी नहीं की। हार्दिक ने दावा किया कि हमारे समर्थकों को 50 लाख रुपये का लालच दिया जा रहा है। हमारे कार्यकर्ताओं के परिवार वालों को धमकी दी जाती है।
पटेल नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि गुजरात के गांव में गरीबी और बेरोजगारी है। गुजरात में गुजरात मॉडल का झूठा प्रचार हो रहा है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि 200 करोड़ देकर भाजपा ने निर्दलीय उम्मीदवार उतारे हैं।
पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) और कांग्रेस के बीच जारी तनाव के बीच पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने दावा किया कि उनके संगठन ने कभी सीट की मांग नहीं की। हार्दिक ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक जैसी हैं।
वर्ष 2015 में हुए पटेल आरक्षण आंदोलन के संदर्भ में हार्दिक ने कहा कि महज तीन चार टिकटों के लिए वह पाटीदार समुदाय के शहीदों के बलिदानों को नहीं भूलेंगे। धोलका तालुका में त्रानसद गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए हार्दिक ने कहा बस एक बात याद रखिए हमें उन लोगों को समाप्त करना है जिन्होंने हम पर अत्याचार किए। मैं यह नहीं कहूंगा कि आपको किसे वोट देना है किसे नहीं। भाजपा और कांग्रेस एक सी हैं। उनके लिए लोगों का कोई मूल्य नहीं है। मतदान करते वक्त अपनी बुद्धिमता का इस्तेमाल कीजिए और उस व्यक्ति को वोट दीजिए जो आपको न्याय दिलाने का भरोसा दिलाता हो।
पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पीएएएस) और कांग्रेस के बीच जारी तनाव के बीच पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने दावा किया कि उनके संगठन ने कभी सीट की मांग नहीं की। हार्दिक ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक जैसी हैं।
वर्ष 2015 में हुए पटेल आरक्षण आंदोलन के संदर्भ में हार्दिक ने कहा कि महज तीन, चार टिकटों के लिए वह पाटीदार समुदाय के शहीदों के बलिदानों को नहीं भूलेंगे। धोलका तालुका में त्रानसद गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए हार्दिक ने कहा बस एक बात याद रखिए हमें उन लोगों को समाप्त करना है जिन्होंने हम पर अत्याचार किए। मैं यह नहीं कहूंगा कि आपको किसे वोट देना है किसे नहीं। भाजपा और कांग्रेस एक सी हैं। उनके लिए लोगों का कोई मूल्य नहीं है। मतदान करते वक्त अपनी बुद्धिमता का इस्तेमाल कीजिए और उस व्यक्ति को वोट दीजिए जो आपको न्याय दिलाने का भरोसा दिलाता हो।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने पास के दो सदस्यों-ललित वसोया और अमित ठुम्मर को रविवार को जारी सूची में जगह दी गई थी। हालांकि हार्दिक पटेल नीत संगठन ने 20 सीटों की मांग की थी। इस घटनाक्रम से नाराज पास नेतृत्व ने अपने दो सदस्यों (जिन्हें टिकट दिया गया था) को निर्देश दिया था कि वे विरोध स्वरूप अपना नामांकन पत्र दायर नहीं करे। हालांकि उनमें से एक (वसोया) ने कांग्रेस के टिकट पर धारोजी सीट से अपना नामांकन पत्र दायर कर दिया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।