गुजरात मे राहुल गांधी बोले, नोटबंदी से हिन्दुस्तान के चोरों का काला धन हुआ सफेद
(DELHI, DELHI) कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं। आज गुजरात में उनका दुसरा दिन है। इस दौरान एक सभा में उन्होंने केंद्र सरकार पर खूब निशाना साधा और जीएसटी नोटबंदी राफेल बिजली व जमीन को लेकर कई सवाल उठाए।
अरवली में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में सरकार सिर्फ उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। राहुल ने नोटबंदी पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या आपने किसी भी उद्योगपति को लाइन में लगे देखा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि नोटबंदी की आड़ में हिन्दुस्तान के चोरों का कालाधन सफेद किया गया।
राफेल डील का मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि इसके लिए पहले की कंपनी से कॉन्ट्रैक्ट छीन सहयोगी कंपनी को दे दी गई।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।