यूपी निकाय चुनाव मे पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू
(DELHI, DELHI) नगर निकाय चुनाव के 26 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी पांच स्थानों से शुरू हो गई। बूथों पर भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी और एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने चुनाव पूर्व तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देशित किया।
मथुरा क्षेत्र में नगर निगम मथुरा वृंदावन और फरह नगर पंचायत के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति से छाता तहसील की नगर पालिका कोसीकलां, नगर पंचायत नंदगां छाता चौमुंहा के लिए सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल गोवर्धन मार्ग छाता से पोलिंग पार्टिंया रवाना हुई। मांट तहसील की नगर पंचायत राया और बाजना के लिए श्रीब्रज आदर्श इंटर कालेज मांट महावन तहसील की नगर पंचायत गोकुल बलदेव और महावन में श्रीबलभद्र इंटर कालेज बलदेव से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। गोवर्धन तहसील की नगर पंचायत सौंख गोवर्ध राधाकुंड बरसाना में डीएवी इंटर कालेज गोवर्धन से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई।
जनपद में कुल सामान्य मतदान स्थल 206 हैं अतिसंवेदनशील मतदान स्थलों की संख्या 290 है। संवेदनशील मतदान स्थल 280 चिन्हित किए गए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।