गुजरात चुनाव मे प्रचार की कमान संभालेंगे योगी,करेंगे मैराथन जनसभाएं
(DELHI, DELHI) गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए बीजेपी ने अपने दिग्गजों को उतार दिया है। कल प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने भुज में जनसभा को संबोधित किया और आज से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुजरात दौरे पर हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार दोपहर को फिर गुजरात के चुनावी दौरे पर जाएंगे। सीएम मंगलवार को गुजरात के उमरगांव और परडी में जनसभा करेंगे । सीएम का रात्रि निवास वलसाड में ही होगा। अगले दिन 29 को भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर योगी आदित्यनाथ पटदी जामनगर रनावव और पोरबन्दर में जनसभा करेंगे।
योगी रात में पोरबन्दर में रुकेंगे। 30 दिसंबर को सीएम कलवाड और भावनगर में रैली करने के बाद दिल्ली जाएंगे । दिल्ली से वह लखनऊ या गोरखपुर जा सकते हैं। गुजरात दौरे पर जाने से पहले सीएम 28 को फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर से मिलेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।