पीएम ने रैली में कहा कि चार कृषि विश्वविद्यालय बनाए, वहीं कांग्रेस के राज में एक भी विश्वविद्यालय नहीं बना था। गुजरात सरकार द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का जिक्र किया। इस दौरान पीएम ने राहुल गांधी के मकान वाले ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि 70 साल तक राज करने वाले हिसाब नहीं दे रहे। हम गरीबों का पैसा किसी को लूटने नहीं देंगे।पीएम ने कहा कि कांग्रेस का विकास मॉडल हैंडपंप और बीजेपी का नर्मदा की पाइपलाइन है। हमने नर्मदा का पानी कोन-कोने तक पहुंचाने की कोशिश की है। कांग्रेस गुजरात की धरती पर आकर अनाप-शनाप भाषा बोल रही है। मोदी ने राहुल गांधी के ट्वीट पर वार किया और कहा कि एक ही परिवार देश पर बरसों से राज रहा है। हमने खेतों में पानी पहुंचाया तो इससे किसानों की आमदनी बढ़ी। आज पूरे गुजरात में किसानों को यूरिया की कोई दिक्कत नहीं है। राहुल ने रैली शुरू होने के तीन घंटे पहले करीब एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था, 22 सालों को हिसाब गुजरात मांगे जवाब |
पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात में हमने पानी की एक बूंद को भी सुरक्षित करने की मुहिम शुरू की है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हम पानी की कमी से होने वाले बुरे प्रभावों को अच्छी तरह से समझते हैं। पीएम मोदी ने हमारे लिए विकास सिर्फ चुनाव जीतना नहीं है बल्कि हर नागरिक की सेवा करना है। पीएम मोदी ने मोरबी में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे और बुरे समय में जनसंघ और फिर बीजेपी मोरबी के लोगों के साथ खड़े रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी यही बात कांग्रेस और उसके नेताओं के लिए नहीं कह सकता है। पीएम, सोमनाथ के करीब मोरबी और प्राची गांव में रैलियां करेंगे। इसके अलावा भावनगर के पालिटाना और साउथ गुजरात के नवसारी में भी उनकी रैलियां हैं।
पीएम मोदी ने यहां पर कहा कि हमारे लिए लोगों की कुशलता सबसे अहम है। सत्ता में न होने पर भी हम मोरबी के लोगों के साथ थे और उनकी सेवा करते रहे। पीएम मोदी ने यहां पर लोगों को जानकारी दी कि साउनी योजना के तहत हमनें बड़ी-बड़ी पाइपलाइनें बनाईं। सौराष्ट्र में बांध बनाए जा रहे हैं और इन बांधों को साउनी योजना के जरिए पानी से भरा जा रहा है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस यह सब देख सकती है। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने यहां पर पानी की स्थिति को बेहतर करने के लिए काम किया लेकिन हम वहीं नहीं रुके। बीजेपी सरकार यहां पर किसानों के लिए कई योजनाएं लेकर आईं जिनसे उन्हें काफी फायदा भी हुआ है।
मोरबी में पीएम मोदी ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे आज भी याद है जब इंदिरा बेन मोरबी आई थीं तो बदबू की वजह से उन्होंने अपनी नाक पर नाक पर रूमाल रखा हुआ था। मुझे आज भी याद है उनकी यह फोटो चित्रलेखा मैगजीन में छपी थी। पीएम मोदी ने कहा कि लेकिन जनसंघ/आरएसएस के लिए मोरबी की गलियों से खुशबू आती है और वह खूशबू मानवता की होती है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।