उन्होंने जीडीपी ग्रोथ को लेकर कहा कि दस फीसदी ग्रोथ चुनौतीपू्र्ण आंकड़ा है। यह केवल घरेलू कारणों पर ही आधारित नहीं है। पूरे दुनिया किस दिशा में जा रही है, इसका भी काफी फर्क पड़ता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा कि भारत ने सिर्फ नया ढांचा ही नहीं बनाया है, बल्कि हर एक नए ढांचे को एक निश्चित दिशा भी दी है। वहीं, उन्होंने कहा कि आज के समय में भारत पहले के मुकाबले ज्यादा ग्लोबली जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि घरेलू मांग से विकास बेहतर होगी। वहीं, निर्यात को लेकर हमें ध्यान रखना होगा और उम्मीद भी बनाई रखनी होगी।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी पर कहा कि इसकी वजह से 16-17 तरीकों के टैक्स की जगह एक ही तरह का टैक्स आ गया है। देश में जीएसटी के लागू होने के बाद से तमाम बैरियर हट गए हैं, जिसकी वजह से देश मार्केट बन गया है। उन्होंने आगे कहा कि यह संभव नहीं है कि एक ही जीएसटी रेट रखा जाए। यदि सरकार कम जीएसटी रेट लागू करती तो महंगाई पहले और बढ़ जाती।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।