राहुल गांधी ने 22 सालों का हिसाब #गुजरात_मांगे_जवाब हैशटैग के जरिए पूछा-
प्रधानमंत्री जी- चौथा सवाल
सरकारी स्कूल-कॉलेज की कीमत पर किया शिक्षा का व्यापार
महंगी फीस से पड़ी हर छात्र पर मार
New India का सपना कैसे होगा साकार?
सरकारी शिक्षा पर खर्च में गुजरात देश में 26वें स्थान पर क्यों? युवाओं ने क्या गलती की है?
राहुल गांधी ने गुजरात के लिए अपनी नई रणनीति बनाई है। इसके तहत राहुल हर रोज पीएम मोदी से एक सवाल पूछ रहे हैं और उसका जवाब मांग रहे हैं। गुजरात में बीते 22 सालों से भाजपा सत्ता में बनी हुई है। ऐसे में राहुल नए नारे ‘22 सालों का हिसाब #गुजरात_मांगे_जवाब’ के साथ अपनी नई रणनीति को लेकर मैदान में उतरे हैं।
राहुल गांधी इन सवालों के जरिए पिछले गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से किए गए चुनावी वादों की याद दिला रहे हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।