माल्या से जब पूछा गया कि वह यूके भागकर क्यों आए जबकि वह भारत में ही रहकर ट्रायल का सामना कर सकते थे तो उन्होंने कहा मैं साल 1992 से इंग्लैंड में रह रहा हूं। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक सीबीआई ने माल्या के खिलाफ 2 हजार पेज को डोजियर पेश किया है। इसमें बताया गया है कि उन्होंने किस तरह भारत के पब्लिक सेक्टर बैंकों को धोखा दिया है।
बता दें भारत में धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे माल्या इस समय लंदन में जमानत पर चल रहे हैं। वह मार्च 2016 में भारत से भागकर ब्रिटेन आ गए थे। उनकी फिलहाल बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस पर विभिन्न बैंकों का 9000 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।