नया खतरा- डिजिटल करेंसी से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे गैंगस्टर
(DELHI, DELHI) ब्रिटेन में ड्रग्स डीलर और गैंगस्टर पुलिस की पहुंच से बचने के लिए बिटकॉइन कैश मशीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। गुप्तचरों का कहना है कि अपराधियों द्वारा डिजिटल करेंसी का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जा रहा है। इसके लिए अपराधी कैफे न्यूज एजेंट्स और कॉर्नर शॉप का सहारा ले रहे हैं। लंदन और अन्य शहरों में 93 जगह कैश मशीन मिली है। इन मशीनों में कोई भी कैश डिपोजिट करके बिटकॉइन या अन्य साइबर करेंसी हासिल कर सकता है। यह करेंसी केवल साइबर स्पेस में ही मौजूद होती है। यह पैसा अपराधी देश के बाहर मौजूद अपने साथियों को ट्रांसफर कर सकते हैं। अपराधी इस फंड को किसी भी करेंसी में निकलवा सकते हैं इस दौरान वह पुलिस की नजर से भी बचे रहते हैं।
पुलिस ने अपराध जगत में क्रिप्टो करेंसी को एक खतरा करार दिया है। अपराधी कैश मशीन के सहारे काफी मात्रा में कैश दूसरे देश में मौजूद अपने साथियों तक पहुंचा सकते हैं। इससे पहले अपराधी कसीनो और बुकमेकर्स का इस्तेमाल करते थे। लेकिन अब इसकी जगह बिटकॉइन कैश मशीन ने ले ली है। इस दौरान ना तो कोई पेपरवर्क होता है और ना ही बिटकॉइन सर्टिफिकेट होता है। अपराधी कैश को एटीएम में डालते हैं और वह बिटकॉइन में बदल जाता है। इस दौरान ना तो बैंक क्लर्क और ना ही कोई मशीन नोट को चेक करते है। ऐसे में वह पुलिस की नजर से बचे रहते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।