दलित नेता जिग्नेश मेवाणी की गाड़ी पर पथराव
(India) दलित नेता जिग्नेश मेवाणी ने आरोप लगाया है कि भाजपा समर्थकों ने उनके काफिले पर उस समय हमला कर दिया जब वह चुनाव प्रचार कर रहे थे। हालांकि भाजपा ने इस आरोप से इंकार किया है। 34 वर्षीय मेवाणी गुजरात के बनासकांठा जिले के वदगाम से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस उन्हें बाहर से समर्थन दे रही है। पुलिस ने बताया कि मेवाणी के काफिले के एक वाहन पर एक पत्थर फेंका गया। इससे वाहन के शीशे को क्षति पहुंची लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। मेवाणी ने कहा कि भाजपा उनसे डरी हुई है इसलिए इस तरह के कृत्य कर रही है। उन्होंने ट्विटर पर हिंदी में ट्वीट किया, ‘दोस्तों, भाजपा समर्थकों ने मुझ पर आज तकरवाड़ा गांव में हमला किया। भाजपा डरी हुई है और इसिलए वह इस तरह की हरकत कर रही है। लेकिन मैं क्रांतिकारी हूं और मैं डरूंगा नहीं।’ वहीं एक अन्य ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा, ‘चुनाव जीतने वालों पर हमला करना आपका विचार है या भाजपा प्रमुख अमित शाह का क्योंकि यह गुजरात की संस्कृति नहीं है।’

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।