कपिल सिब्बल के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सिब्बल पर निशाना साधते हुए कहा, 'एक वकील के नाते कपिल सिब्बल किसी भी मुद्दे पर बहस कर सकते हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि वह पहले कानून मंत्री भी रह चुके हैं। 'मामले की सुनवाई साल 2019 के बाद होनी चाहिए' यह कहने के पीछे उनका क्या मतलब है। यह गलत और गैर जिम्मेदाराना है।' साथ ही उन्होंने कहा, 'मैं राहुल गांधी और सोनिया गांधी से पूछना चाहता हूं कि राम जन्मभूमि मामले की जल्द से जल्द सुनवाई पर उनकी पार्टी का क्या कहना है।
प्रसाद के अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, 'सुन्नी वक्फ बोर्ड के हाजी महबूब ने कहा है कि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल का बयान उनके व्यक्तिगत विचार थे। वे एक राजनेता के तौर पर बोल रहे थे।' सुन्नी वक्फ बोर्ड के हाजी महबूब ने कहा, 'हां, कपिल सिब्बल हमारे वकील हैं, लेकिन वे एक राजनीतिक पार्टी से भी जुड़े हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को दिया गया उनका बयान गलत था। हम लोग इस विवाद का समाधान जल्द से जल्द चाहते हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।