ट्वीट में गलती बताने के लिए भाजपा को राहुल गांधी ने बोला 'शुक्रिया'
(DELHI, DELHI) महंगाई के मोर्चे पर किए गए ट्वीट में गलत आंकड़े पेश कर आलोचना का सामना कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए भारतीय जनता पार्टी भाजपा को गलतियां बताने के लिए आभार जताया। राहुल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह नहीं हैं। वह इंसान हैं और गलतियां करते हैं। उन्होंने भाजपा से गलतियां बताने के सिलसिले को जारी रखने का आग्रह किया।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा भाजपा के मेरे सभी दोस्तों को बताना चाहता हूं कि मैं नरेंद्र भाई की तरह नहीं हूं। मैं इंसान हूं। हम गलतियां करते हैं और यहीं जिंदगी को रोचक बनाता है। कृपया ऐसा करना जारी रखें। इससे मुझमें सुधार लाने में मदद मिलेगी। आप सभी को प्यार।
राहुल गांधी का मंगलवार को किया गया ट्वीट गुजरात विधानसभा चुनाव होने तक नरेंद्र मोदी से हर रोज एक सवाल पूछने की रणनीति के तहत ही किया गया था। राहुल गांधी ने मंगलवार को पूछा था कि क्या भाजपा सरकार सिर्फ अमीरों के लिए काम करती हैं। राहुल ने 2014 की तुलना में महंगाई बढ़ने पर सवाल उठाया था। हालांकि राहुल ने महंगाई को लेकर किए गए ट्वीट में गलत आकंड़े पेश किए थे जिसे बाद में सुधार लिया गया।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।